Hanuman Chalisa
✕

पहली बार उठाया मतदान का आनंद

गर्व से दिखाया स्याही का निशान

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2013 (19:10 IST)
FILE
नई दिल्‍ली। राजधानी में लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र से जब 21 वर्षीय अभिषेक कुमार बाहर निकला तो उसका चेहरा खुशी से दमक रहा था और उसने फौरन अपने दोस्त को फोन करके बताया कि उसने अपना वोट दे दिया है।

बीटेक के छात्र कुमार की यह खुशी उन तमाम युवा मतदाताओं में देखी जा सकती है, जिन्होंने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार इस साल मतदाता सूची में करीब 4.05 लाख ऐसे मतदाताओं को सूचीबद्ध किया गया है जो पहली बार वोट डालेंगे।

कुमार ने कहा, मैंने पहली बार वोट डाला है। मैं अपनी छाप छोड़ना चाहता हूं। हम भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली चाहते हैं। कुमार की तरह पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने अपनी अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।

उनमें से अधिकतर का कहना था कि वे भ्रष्टाचार, मूल्यवृद्धि तथा बिजली के बढ़ते बिल से चिंतित हैं जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है।

त्रिलोकपुरी निवासी 23 वर्षीय दिलबर कुमार ने कहा कि वे उस समय से वोट डालने का इंतजार कर रहे थे जब से उन्हें मतदाता पहचान पत्र मिला था।

गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में पहली बार मतदान करने गए 20 वर्षीय आदिल अंसारी ने बताया कि वे इस दिन का इंतजार कर रहे थे। इससे आप सशक्त महसूस कर रहे हैं।

शाहदरा के भाई-बहन प्रिंस एवं हिमांशी शर्मा ने भी आज पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार