manglik dosh calculator
✕

निराश होकर लौटे कई मतदाता

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2013 (19:29 IST)
FILE
नई दिल्‍ली। राजधानी में अनेक इलाकों में कुछ लोगों को मतदान केंद्रों से बिना वोट डाले निराश लौटना पड़ा और मतदाता सूची में नाम नदारद होने के कारण मतदाता पहचान पत्र होने के बावजूद उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया।

अपने मतदाता पहचान पत्र और अन्य पहचान पत्र लेकर उत्साह के साथ मतदान केंद्रों पर उमड़े अनेक मतदाताओं को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया।

पूर्वी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों से मतदाताओं ने इस तरह की शिकायत की। उनका कहना था कि मतदाता सूची में नाम तलाशने के लिए उन्हें एक जगह से दूसरी जगह भटकना पड़ा।

डीटीसी में बस चालक और कृष्णा नगर निवासी लियाकत अली (55) और उनकी पत्नी आमना बेगम (50) मतदान नहीं कर पाने से निराश हैं। वे सुबह पौने नौ बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे और तीन घंटे से अधिक वक्त तक अपने नाम तलाशते रहे लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। गांधी नगर, कोंडली, पटपड़गंज और त्रिलोकपुरी के निवासियों ने भी इसी तरह की शिकायत की। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला