dharma sangrah
✕

एसएमएस पर चुनाव आयोग की नजर

Written By भाषा
Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2013 (11:16 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी मोबाइल सेवा प्रदाताओं से कहा कि विधानसभा चुनावों से 48 घंटे पहले एक साथ काफी संख्या में 'राजनीतिक' एसएमएस भेजने पर रोक लगाई जाए ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि राजनीतिक दल इस दौरान मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकें।

आयोग भी विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा काफी संख्या में भेजे जाने वाले एसएमएस पर नजर रखेगा ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि वे मतदाताओं को लुभा नहीं सकें या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं कर सकें।

ऑपरेटरों को निर्देश दिया गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा काफी संख्या में एसएमएस बुकिंग के बारे में वे चुनाव आयोग को सूचित करें ताकि इस सिलसिले में खर्च धन का उपयुक्त आकलन हो सके और इसे संबंधित राजनीतिक दल या उम्मीदवार के खर्च के खाते में जोड़ा जा सके। आयोग ने इस सिलसिले में शुक्रवार को सभी बड़े मोबाइल सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक की।

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव ने कहा कि हमने मोबाइल सेवा प्रदाताओं से कहा है कि सुनिश्चित करें कि चुनाव से 48 घंटे पहले वे राजनीतिक दलों द्वारा काफी संख्या में बुक कराए गए एसएमएस को नहीं भेजें। ऐसा यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि वे चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सकें।

जहां तक संदेशों की विषय वस्तु की निगरानी का सवाल है तो दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। विशेष मुख्य चुनाव अधिकारी शूरबीर सिंह ने कहा कि अधिकारी का काम यह सुनिश्चत करना होगा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो। मोबाइल सेवा प्रदाताओं से भी कहा गया है कि वे सुनिश्चित करें कि बिना उपयुक्त जांच के सिम कार्ड जारी नहीं किए जाएं।

उन्होंने कहा कि सामान्यतया गौर किया गया है कि चुनावों से ठीक पहले सिम कार्ड की बिक्री बढ़ जाती है और फर्जी पहचान पत्र पर खरीदे गए नम्बरों का प्रयोग धमकी देने या अन्य असामाजिक गतिविधियों में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि सेवा प्रदाताओं को सुनिश्चित करना होगा कि बाजार में पहले से एक्टिवेट सिम कार्ड नहीं बेचे जाएं। अगर इस तरह का कोई मामला हमारे संज्ञान में आता है तो न केवल डीलर या वेंडर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी बल्कि कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला