आप, भाजपा मिलकर सरकार बनाएं-दिग्विजय
FILE
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ पर सिंह ने लिखा है कि किरण ने यह सुझाव सोमवार रात एनडीटीवी पर बरखा दत्त के कार्यक्रम में दिया था, जिसमें वह भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आप दोनों ने चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ लगभग एक जैसी बातें और वायदे किए थे और दोनों को ही कांग्रेस के खिलाफ जनादेश मिला है। इनमें तीस से चालीस प्रतिशत तक बिजली की दर घटाना और बिजली बिलों की माफी जैसे वायदे शामिल हैं। (भाषा)

