dharma sangrah

मानहानि मामले में संदीप दीक्षित बोले- नहीं चलाऊंगा मुकदमा, आतिशी और संजय सिंह के सामने रखी यह शर्त

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2025 (23:59 IST)
Sandeep Dixit News : कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत को सूचित किया कि अगर मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह उनके खिलाफ दिए गए मानहानिकारक बयान वापस ले लेते हैं तो वह उनके खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने पर विचार कर सकते हैं। अदालत ने आप नेताओं के अनुरोध पर मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। आप नेताओं ने दीक्षित की आपराधिक शिकायत को संज्ञान में लिए जाने पर बहस के लिए समय मांगा था। दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
दीक्षित के वकील ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल के समक्ष यह दलील दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि दोनों पक्ष अदालत के बाहर समझौते की संभावना तलाशने के लिए स्वतंत्र हैं। अदालत ने कहा, आरोपियों के वकील ने कहा है कि उन्हें दी गई शिकायत के कुछ पृष्ठ अधूरे हैं।
ALSO READ: Sandeep Dikshit : संदीप दीक्षित की प्रोफाइल, क्या ले पाएंगे मां शीला दीक्षित की हार का बदला
शिकायतकर्ता के वकील को शिकायत की प्रति अनुलग्नकों के साथ दूसरे पक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया जाता है। दोनों पक्ष सुनवाई की अगली तारीख से पहले अदालत के बाहर समझौते की संभावना तलाशने के लिए स्वतंत्र हैं। अदालत ने आप नेताओं के अनुरोध पर मामले की सुनवाई छह फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।
 
आप नेताओं ने दीक्षित की आपराधिक शिकायत को संज्ञान में लिए जाने पर बहस के लिए समय मांगा था। अदालत ने 16 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व सांसद दीक्षित द्वारा दायर आपराधिक शिकायत पर आतिशी और सिंह को नोटिस जारी किया था। दीक्षित ने आरोप लगाया था कि आप नेताओं ने उनकी साख को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया।
ALSO READ: नई दिल्ली सीट पर रोचक हुई जंग, केजरीवाल के मुकाबले भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उतारा, कांग्रेस से संदीप दीक्षित
शिकायत में कहा गया है कि आतिशी और संजय सिंह ने आरोप लगाया कि दीक्षित ने न केवल भाजपा से करोड़ों रुपए लिए, बल्कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हराने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत भी की। दीक्षित दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास