1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. delhi assembly elections aam aadmi party started sanatan seva samiti

Delhi में Arvind Kejriwal का सनातन दांव, चुनाव से पहले BJP के सैकड़ों भगवाधारी AAP में शामिल

आम आदमी पार्टी ने की सनातन सेवा समिति की शुरुआत

Delhi Assembly Elections 2025
aam aadmi party new wing sanatan sewa samiti  : दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिए नए-नए दांव चल रही है। अब आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भाजपा को पटखनी देने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। आम आदमी पार्टी ने पुजारी-ग्रंथी योजना के बाद आम आदमी पार्टी ने अब सनातन सेवा समिति की शुरुआत की है। आप ने भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ के करीब 100 सदस्यों को पार्टी में शामिल कराया। आप के मंच पर कई जाने माने साधु-संत भी नजर आए।
कई जाने माने साधु-संतों के बीच इस समिति की शुरुआत हुई। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान बीजेपी मंदिर प्रकोष्ठ के करीब 100 सदस्यों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।  
सॉफ्ट हिन्दुत्व के सहारे केजरीवाल : आम आदमी पार्टी के मंच पर भगवा झंडा और हनुमानजी की तस्वीर दिखाई दी। केजरीवाल सॉफ्ट हिंदुत्व के जरिए बीजेपी के वोटरों को भी लुभाने की कोशिश में जुटे हैं।  भाजपा के भगवाधारी संतों को शामिल कर आम आदमी पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा के अलावा भी कोई दल हिन्दुत्व की बात करता है। केजरीवाल भाजपा की हिन्दुत्व की धार को कुंद करना चाहते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें