
मोदी ने ट्वीट किया- 'दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बधाई। मैं दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।
राहुल गांधी ने दी बधाई : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारी जीत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को शुभकामनाएं दी हैं। गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में विजय के लिए केजरीवाल और आप पार्टी को बधाई।
विधानसभा चुनावों में आप पार्टी को 62 सीटों के साथ भारी जीत मिलती दिखाई दे रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस को इन चुनावों में कोई सीट नहीं मिल रही है जबकि उसने 66 सीटों पर चुनाव लड़ा और 4 सीटें राष्ट्रीय जनता दल को दी थी।