dharma sangrah
✕

दिल्ली के 'बड़े बेटे' केजरीवाल ने जनता से मांगा और वक्त

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (14:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में शहर के लोगों के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन 70 वर्ष से लंबित पड़े काम को पूरा करने के लिए और समय चाहिए।
 
आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अजेश यादव के समर्थन में बादली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया ताकि उनका जीवन समृद्ध बने। हमने बिजली-पानी मुफ्त कर दिया, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कीं। लेकिन 70 साल से लंबित काम 5 वर्ष में पूरा नहीं हो सकता। हमें और समय चाहिए।
 
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केजरीवाल ने कहा कि मैंने परिवार के बड़े बेटे की तरह काम किया। बड़े बेटे के कंधे पर सबसे अधिक जिम्मेदारी होती है, उसे सबका ध्यान रखना होता है, बहनों की शादियों का खर्च उठाना होता है, और भी कई काम करने होते हैं। मैंने बस यही करने की कोशिश की है।’
 
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 11 फरवरी को की जाएगी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

आशि‍याने टूटे तो कैसे ज़ार-ज़ार हुई ज़िंदगी, दर्द से सहम उठा सड़क पर ब‍िखरा बेजान मलबा भी, कृष्णबाग कॉलोनी का दुख

अगला लेख