Hanuman Chalisa
✕

जामिया, शाहीन बाग में गोली की घटना पर DSP चिन्मय बिस्वाल पर गिरी गाज

Updated: रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (23:03 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग के निर्देश पर दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner of Police) चिन्मय बिस्वाल को तत्काल प्रभाव से रविवार को हटा दिया गया।
 
आयोग ने शाहीन बाग और जामिया की घटनाओं को देखते हुए आज यह फैसला किया। बिस्वाल को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। वे अब गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करेंगे।
 
आयोग ने जिले के सबसे वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश को अगले आदेश तक जिले के पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालने का आदेश दिया है।
 
ALSO READ: प्रचार में गरजे योगी, 370 खत्म होने का दर्द PAK और केजरीवाल को हुआ, शाहीन बाग पहुंचा रहे हैं बिरयानी
 
आयोग ने कहा है कि गृह मंत्रालय या दिल्ली पुलिस आयुक्त नियमित डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) के रूप में उपयुक्त अधिकारी की पोस्टिंग करने के लिए तीन नामों का एक पैनल चुनाव आयोग को भेज सकते हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया और शाहीन बाग इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन स्थल के पास 48 घंटे के भीतर दिनदहाड़े गोली चलने की घटना के बाद आयोग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सख्त कदम उठाया है।
 
चुनाव आयोग ने चिन्मय बिस्वाल को पद से हटाने को लेकर हाल की स्थिति का हवाला दिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग श्री बिस्वाल के काम से खुश नहीं था। आयोग के तीन सदस्यीय दल ने हाल में शाहीन बाग में मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।
 
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। (वार्ता)  (Photo : Twitter)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख