dharma sangrah
✕

अरविंद केजरीवाल ने 6 घंटे के इंतजार के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (19:59 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को लगभग 6 घंटे के इंतजार के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
ALSO READ: तीसरी बार दिल्ली जीते अरविंद केजरीवाल तो कर लेंगे शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के लिए केजरीवाल कतार में 45वें स्थान पर थे। केजरीवाल ने 2015 में इस सीट से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने शाम लगभग 6.30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 
मेरा मकसद है- भ्रष्टाचार हराना, उन सबका है मुझे हराना : नामांकन दाखिल करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरा मकसद भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है।
 
उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा, जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस, आरजेडी और दूसरी तरफ स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा तथा दिल्ली की जनता। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मकसद भ्रष्टाचार को हराना है और दिल्ली को आगे ले जाना जबकि उनका सबका मकसद मुझे हराना है।
 
दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का मंगलवार अंतिम दिन था। भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार-मंगलवार की रात को नई दिल्ली से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
 
भाजपा ने केजरीवाल के मुकाबले अपने युवा नेता भाजयुमो के अध्यक्ष सुनील यादव और कांग्रेस ने युवा नेता रमेश सब्बरवाल को उम्मीदवार बनाया है। केजरीवाल पिछले विधानसभा चुनाव में भी नई दिल्ली सीट से विजयी हुए थे।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख