सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Shazia ILMI
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 जनवरी 2015 (15:37 IST)

भाजपा में शामिल हुईं शाजिया इल्मी

भाजपा में शामिल हुईं शाजिया इल्मी - Shazia ILMI
नई दिल्ली। किरण बेदी के बाद अब शाजिया इल्मी भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल रहीं शाजिया ने पिछले वर्ष यह कहते हुए आम आदमी पार्टी को छोड़ दिया था कि पार्टी में अरविंद केजरीवाल तानाशाही रवैया अपनाते हैं।

शाजिया अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल रहीं शाजिया विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों में हारी थीं। लोकसभा चुनावों में गाजियाबाद सीट से शाजिया को हार मिली थी, ‍जबकि 2013 के विधानसभा चुनावों में वे आरके पुरम से हारी थीं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा के दिल्ली कार्यालय में अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और दिल्ली प्रभारी प्रभात झा की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

इससे पहले शाजिया ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। बेदी के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए शाजिया ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी लोगों में बहुत लोकप्रिय हैं और इससे पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेदी के भाजपा में शामिल होने के फैसले से वह बहुत खुश हैं क्योंकि इससे प्रचार और सकारात्मक तथा शासनोमुखी बनेगा। (भाषा/वेबदूनिया न्यूज)