सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Kiran Bedi Road show
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 21 जनवरी 2015 (10:17 IST)

नामांकन से पहले किरण बेदी का रोड शो

नामांकन से पहले किरण बेदी का रोड शो - Kiran Bedi Road show
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्‍यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णानगर सीट से पर्चा दाखिल करने के लिए निकल चुकी हैं और थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगी।
 
नामांकन दाखिला करने पहले किरण बेदी ने कृष्णानगर में रोड शो किया। इसमें विजय गोयल, महेश गिरी हर्षवर्धन समेत कई दिग्गज शामिल हुए।
 
नामांकन से पहले किरण बेदी का रोड शो चल रहा है। रोड शो के दौरान किरण बेदी ने कृष्‍णानगर इलाके में चायवालों से बातचीत की। किरण बेदी का रोड शो पंजाबी जूती, वीरेंद्र नगर होते हुए गीता कॉलोनी के एसडीएम दफ्तर पर जाकर खत्म होगा, जहां उन्हें पर्चा दाखिल करना है।
 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दिग्‍गज नेता अपना पर्चा दाखिल करेंगे।