सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Kiran Bedi Delhi Plan
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 जनवरी 2015 (14:12 IST)

क्या है किरण बेदी का दिल्ली प्लान...

क्या है किरण बेदी का दिल्ली प्लान... - Kiran Bedi Delhi Plan
नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी ने बुधवार को कृष्णानगर से नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले किरण ने मीडिया से बात करके अपने दिल्ली प्लान का खुलासा किया है।
 
किरण बेदी ने कहा कि सरकार बनने पर हर विभाग का व्हाइट पेपर निकलेगा। दिल्ली की सुरक्षा का इंडेक्स तय होगा। 
 
किरण बेदी ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं पूछी। इस दौरान बेदी ने कहा है कि अगर वे सीएम बनती हैं, तो हर रोज सुबह 9 बजे सरकार गरीबों से मिलेगी, शिकायत के लिए हेल्पलाइन होगी। बेदी ने बताया है कि वह हर रोज लोगों से मिलेंगी, उनकी समस्याएं सुनेंगी और उसका समाधान निकालने की कोशिश करेंगी।
 
पदयात्रा के दौरान किरण बेदी ने रास्ते में एक बाइक सवार को भी रोक लिया, जिसने हेलमेट नहीं पहना था। किरण बेदी ने उसे सलाह दी कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
 
किरण बेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मीडिया मेरे पीछे आया है, मैं फोटो खिंचवाने के लिए नहीं निकली। 60 साल के काम 6 दिन में नहीं कर सकती, एनजीओ के साथ मिलकर काम करेंगे। वादा है एक भी दिन जाया नहीं जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि 14 साल की उम्र से मेरा दिल्ली से रिश्ता है। दिल्ली ने मेरा दिल जीता, दिल्ली कुर्बानी मांग रही है। इससे पहले मंगलवार को कृष्णानगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए किरन बेदी ने एलान किया था कि वो गृह विभाग अपने पास रखेंगी और शिक्षा विभाग भी उनके पास ही रहेगा।