सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Kiran Bedi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 20 जनवरी 2015 (17:51 IST)

किरण बेदी बुधवार को भरेंगी नामांकन पत्र

किरण बेदी बुधवार को भरेंगी नामांकन पत्र - Kiran Bedi
नई दिल्ली। भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी सात फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना परचा दाखिल करेंगीं।
 
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से अपने नामांकन के पहले बेदी रोड शो भी निकालेंगीं।
 
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, किरण बेदी कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी। चुनाव के लिए परचा दाखिल करने की कल अंतिम तारीख भी है। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर सीट से अंतिम विधानसभा चुनाव में सफलता हासिल की थी।
 
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद कल रात पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की तरफ से देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी 65 वर्षीय बेदी का नाम मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किया।
 
चुनाव अधिकारियों के लिए कल का दिन काफी व्यस्तता भरा होगा क्योंकि कांग्रेस के अजय माकन सहित कई वरिष्ठ नेता अपना परचा दाखिल करेंगे।
 
22 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है। 10 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे। (भाषा)