सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Delhi election : Congress leaders demand Priyanka
Written By
Last Modified: मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015 (09:55 IST)

प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ...

Delhi election
दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार होते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल छा गया है। कई क्षेत्रों में कार्यकर्ता मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे लगा रहे इन कार्यकर्ताओं की साफ मांग है कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी वढेरा को सामने लाए। 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के गिरते प्रदर्शन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में मायूसी छा गए है। हाल ही में कई बड़े कांग्रेसी नेता या पार्टी छोड चुके हैं या भाजपा में शामिल हो रहे हैं।