सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. BJP President Satish Upadhyay
Written By
Last Modified: बुधवार, 14 जनवरी 2015 (17:33 IST)

सतीश उपाध्याय- अब केजरीवाल राजनीति छोड़ेंगे या मैं

सतीश उपाध्याय- अब केजरीवाल राजनीति छोड़ेंगे या मैं - BJP President Satish Upadhyay
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल पर सनसनी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाऊंगा। 
उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ओछी राजनीति कर रहे हैं। वे जिन दो कंपनियों की बात कर रहे हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि आप नेता सबूत पेश करें, यदि साबित होता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा या फिर वे राजनीति छोड़ने के लिए तैयार रहें। 
 
उन्होंने कहा कि व्यापार करना कोई गुनाह नहीं है। मेरी कोई बिजली कंपनी नहीं है। केजरीवाल झूठ बोलते हैं। मेरी कंपनी मीडिया एजुकेशन का काम करती है, पॉवर से उनका कोई लेना देना नहीं है। इस मौके पर मौजूद भाजपा के महामंत्री आशीष सूद ने भी पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।