सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Arvind Kejriwal, Aap
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जनवरी 2015 (12:00 IST)

क्या बच्चा पैदा करने की मशीनें हैं महिलाएं : केजरीवाल

क्या बच्चा पैदा करने की मशीनें हैं महिलाएं : केजरीवाल - Arvind Kejriwal, Aap
नई दिल्ली। आप ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय पर अपना हमला तेज करते हुए ‘दस्तावेज’ जारी किया और उसके बारे में दावा किया कि यह बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के साथ उनके वित्तीय संबंध ‘दिखाता’ है। आप ने इसके साथ ही उपाध्याय को राजनीति छोड़ने की चुनौती दी क्योंकि उसने ‘सबूत’ पेश कर दिया है।

 
दूसरी ओर उपाध्याय ने आधारहीन आरोप लगाने के लिए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कानूनी नोटिस भेजा कि उनकी बिजली वितरण कंपनी के साथ सांठगांठ है। उपाध्याय ने अपने कानूनी नोटिस में आप नेता से कहा है कि वे अपने आरोपों के बारे में अगले 24 घंटे में सबूत पेश करें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

उपाध्याय ने कहा था कि आप नेता अपने आरोपों को लेकर 24 घंटे में सबूत पेश करें या कानूनी कार्रवाई का सामना करें। उपाध्याय ने कल कहा था कि यदि आप ने अपने आरोपों के सिलसिले में सबूत पेश किए तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

आप ने कुछ दस्तावेज जारी किए और भाजपा नेता को चुनौती दी कि वे ‘राजनीति छोड़ने’ के अपने बात पर कायम रहें क्योंकि उन्होंने ‘ताजा सबूत’ पेश किए हैं। मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आशुतोष शामिल थे। आप नेताओं ने उपाध्याय के इस दावे को ‘‘असत्य’’ करार देते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने दिल्ली में बीएसईएस के लिए बिजली के मीटर बदलने वाली कंपनी एनसीएनएल के सभी पद छोड़ दिये हैं।

इस बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज के ‘चार बच्चे’ वाले बयान पर भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘क्या महिलाएं बच्चे पैदा करने की मशीनें हैं?’

उन्होंने कहा कि ‘चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने महिलाओं का पूर्ण सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिया था लेकिन चुनाव के लिए यह पार्टी महिलाओं के पीछे भाग रही है। वे महिलाओं से चार बच्चे पैदा करने के लिए कह रही है। मैं उनसे पूछता हूं कि क्या महिलाएं बच्चे पैदा करने की मशीनें हैं? (भाषा)