सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. Ajay Maken profile in hindi
Written By

अजय माकन : प्रोफाइल

अजय माकन : प्रोफाइल - Ajay Maken profile in hindi
वर्ष 1964 में जन्मे अजय माकन ने राजनीति की शुरुआत 21 साल की उम्र में की जब वे 1985 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष चुने गए। अजय माकन को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है।

1993 में उन्होंने राजौरी गार्डन से पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा और विजय रहे। इसके बाद वे 1998, 2003 में विधायक चुने गए। 2015 के दिल्ली चुनाव में अजय माकन को कांग्रेस ने अपनी प्रचार समिति की कामन सौंपी हैं।

माकन को दिल्ली के तेजतर्रार नेता के रूप में पहचाना जाता है। 2003 में लगातार तीन बार विधायक रह चुके माकन 39 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के स्पीकर बने थे। दो बार सांसद रहे माकन मनमोहन सरकार में खेल और युवा मामलों से लेकर शहरी विकास मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। माकन पार्टी में मीडिया प्रमुख की भूमिका निभाते हैं। माकन 2014 में नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की मीनाक्षी लेखी से चुनाव हार चुके हैं।