sundarkand

पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कहानी, कैसे लिया बदला सेना ने?

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (11:53 IST)
Balakot air strike : 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकवादी हमला हुआ था। दिल दहला देने वाले इस हमले में भारत के करीब 42 जवान शहीद हो गए थे। पाकिस्तान प्रायोजित आंतकादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। देश विदेश में इस हमले की निंदा हुई थी। तात्कालीन मोदी सरकार के लिए यह चुनौतीभरा समय था और देश के जवानों में गिरते मनोबल को संभालने के लिए एक कठिन फैसला लिया गया और वह था हमले का बदला लेना।
 
पुलवामा अटैक : 14 फरवरी वर्ष 2019 में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 42 जवान शहीद हो गए थे। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। विस्फोट करने के बाद कुछ आंतकियों ने गोलियां चलाईं, हेंड ग्रेनेड फेंके और रॉकेट लांचर से भी हमला किया।
 
वीके सिंह ने कहा कि एक सिपाही और भारतीय नागरिक होने के नाते इस कायरतापूर्ण हमले से मेरा खून खौलता है। हम खून की एक-एक बूंद का बदला लेंगे। उन्होंने ट्‍वीट में कहा कि मैं शहीद बहादुर सैनिकों को सेल्यूट करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। 
 
शहीद हुए CRPF के 42 शहीदों की संपूर्ण लिस्ट
1. जयमाल सिंह - 76 बटालियन
2. नसीर अहमद - 76 बटालियन
3. सुखविंदर सिंह - 76 बटालियन
4. रोहिताश लांबा - 76 बटालियन
5. तिकल राज - 76 बटालियन
6. भागीरथ सिंह - 45 बटालियन
7. बीरेंद्र सिंह - 45 बटालियन
8. अवधेष कुमार यादव - 45 बटालियन
9. नितिन सिंह राठौर - 3 बटालियन
10. रतन कुमार ठाकुर - 45 बटालियन
11. सुरेंद्र यादव - 45 बटालियन
12. संजय कुमार सिंह - 176 बटालियन
13. रामवकील - 176 बटालियन
14. धरमचंद्र - 176 बटालियन
15. बेलकर ठाका - 176 बटालियन
16. श्याम बाबू - 115 बटालियन
17. अजीत कुमार आजाद - 115 बटालियन
18. प्रदीप सिंह- 115 बटालियन
19. संजय राजपूत- 115 बटालियन
20. कौशल कुमार रावत- 115 बटालियन
21. जीत राम- 92 बटालियन
22. अमित कुमार- 92 बटालियन
23. विजय कुमार मौर्य - 92 बटालियन
24. कुलविंदर सिंह - 92 बटालियन
25. विजय सोरंग - 82 बटालियन
26. वसंत कुमार वीवी - 82 बटालियन
27. गुरु एच - 82 बटालियन
28. सुभम अनिरंग जी - 82 बटालियन
29. अमर कुमार - 75 बटालियन
30. अजय कुमार - 75 बटालियन
31. मनिंदर सिंह - 75 बटालियन
32. रमेश यादव - 61 बटालियन
33. परशाना कुमार साहू - 61 बटालियन
34. हेमराज मीना - 61 बटालियन
35. बाबला शंत्रा - 35 बटालियन
36. अश्वनी कुमार कोची - 35 बटालियन
37. प्रदीप कुमार - 21 बटालियन
38. सुधीर कुमार बंशल - 21 बटालियन
39. रविंदर सिंह - 98 बटालियन
40. एम बाशुमातारे - 98 बटालियन
41. महेश कुमार - 118 बटालियन
42. एनएल गुर्जर - 118 बटालियन
Pulwama attack 2019
पुलवामा अटैक का बदला : पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया और पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई कड़े कदम उठाए। पीएम मोदी ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। 
 
इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक हवाई हमला किया था। इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकवादी मारे गए थे। पाकिस्तान आर्मी के एक बड़े अफसर ने बालाकोट हमले में 200 लोगों के मारे जाने की बात स्वीकार की है।
 
27 फरवरी को पाकिस्तान की वायु सेना हरकत में आकर भारत को जवाब देने के लिए जम्मू कश्मीर में घुसती है और हवाई हमला करती है। इसे देखते हुए भारत की वायुसेना भी आसमान में मंडराने लगती है। हालांकि इस दौरान भारतीय मिग-21 पाकिस्तानी सेना के हमले की चपेट में आ जाता है और पाकिस्तान में गिर जाता है। इसके बाद मिग-21 के पायलट अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तानी सैनिक पकड़ लेते हैं। लेकिन इससे पहले पाकिस्तान का लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया जाता है।
 
अभिनंदन की गिरफ्‍तारी के बाद मोदी सरकार विश्‍व को यह स्पष्‍ट कर देती है कि यदि अभिनंदन को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो पाकिस्तान के साथ भारत का युद्ध तय है। 1 मार्च 2019 को अमेरिका और अन्य देशों के दबाव और भारत की अप्रत्यक्ष युद्ध की धमकी के चलते पाकिस्तानी सेना अभिनंदन वर्धमान को रिहा कर देती है। इमरान खान पाक संसद में भाषण देते हैं कि यदि हमने अभिनंदन को रिहा नहीं किया तो कल सुबह भारतीय फौज पाकिस्तान में घुस आएगी। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

काशी पहुंचा 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल, निवेश से संस्कृति तक बढ़ेगा भारत-जापान सहयोग

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, देहरादून के 13 गांवों में खुलेगा मार्केटिंग सेंटर; लखपति दीदियों को मिलेगा बढ़ावा

यूपी में कनिष्ठ सहायक भर्ती का रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन; जानें किस वर्ग की कितनी रही कटऑफ

अगला लेख