biodatamaker

चूक तो आपसे हुई है राहुल भैया...

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (14:13 IST)
-वेबदुनिया न्यूज डेस्क
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के ऑफिशियल ट्‍विटर हैंडल से एक ट्‍वीट किया गया है, जिसमें गत वर्ष नोटबंदी के  समय का एक फोटो भी ट्‍वीट किया गया है। इस फोटो में एक वृद्ध को रोते हुए दिखाया गया है। इसका शीर्षक है- In  case you missed it.
 
इसके साथ ही एक शेर भी लिखा गया है- 'एक आंसू भी हुकूमत के लिए ख़तरा है, तुमने देखा नहीं आंखों का समुंदर  का होना'। दरअसल, नोटबंदी की बरसी पर राहुल लोगों को यह याद दिलाना चाह रहे हैं कि लोगों को उस समय बैंकों  की लाइन में लगकर कितनी मुसीबत झेलना पड़ी थी। 
 
मगर, यहां राहुल गांधी से थोड़ी सी चूक हो गई। 'पत्रिका' की रिपोर्ट के मुताबिक नोटंबदी के दौर में रोते हुए जिस शख्स की तस्वीर को दिखाया गया था, वह तस्वीर गुरुग्राम (गुड़गांव) में बैंक की लाइन में लगे 80 वर्षीय नंदलाल की थी। उस समय नंदलाल भी आम लोगों की तरह लाइन में लगे थे। तब यह  फोटो 'नोटबंदी की पीड़ा' का प्रतीक बन गया था और विरोधियों ने उस फोटो को खूब भुनाया भी था। 
 
नंदलाल ने बताया कि वे पैसे नहीं मिलने की वजह से नहीं रोए थे। दरअसल, भीड़ में से किसी ने उन्हें धक्का दे दिया था और फिर एक महिला ने उनके पांवों को कुचल दिया था। दर्द की वजह से ही उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। पूर्व फौजी नंदलाल का कहना था कि सरकार जो भी फैसले लेती है वह लोगों की भलाई के लिए ही होते हैं। वे मरते दम तक सरकार के फैसले के साथ हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख