biodatamaker

#1yearofDemonetization नोटबंदी का एक साल, क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (12:03 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश की 125 करोड़ जनता ने भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी है। नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर कई ट्वीट कर मोदी ने देश की जनता का आभार जताया है।
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में लिखा, 'मैं भ्रष्टाचार और काला धन को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई फैसलों का समर्थन करने के लिए भारत की जनता को झुक कर प्रणाम करता हूं।' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि 125 करोड़ भारतीयों ने निर्णायक लड़ाई लड़ी और जीती है।
 
मोदी ने एक शॉट फिल्म भी साझा की है जिसमें नोटबंदी के फायदे बताएं गए हैं और सर्वे के माध्यम से लोगों को अपनी राय देने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने लोगों से पूछा है कि भ्रष्टाचार और कालेधन को उखाड़ फेंकने के प्रयासों के बारे में आप क्या सोचते हैं? इस सर्वे के माध्यम से मुझे बताएं।
 
गौरतलब है कि पिछले साल आठ नवंबर को मोदी ने कालेधन के खिलाफ बड़ा फैसला लेते हुए देश में 500 और 1000 के नोटों को अमान्य कर दिया था। भाजपा नोटबंदी के एक साल पूरे होने के मौके पर आज 'काला धन विरोधी दिवस' जबकि कांग्रेस इसे 'काला दिवस' के रुप में मनाएगी। 
मोदी ने गिनाए नोटबंदी के यह फायदें... 

* देश की जनसंख्या के 0.00011 प्रतिशत लोगों ने देशभर में उपलब्ध कैश का 33 प्रतिशत जमा किया। 
* 17.73 लाख संदिग्ध मामलों का पता चला।
* 23.22 लाख खातों में लगभग 3.68 लाख करोड़ रुपए का संदिग्ध कैश जमा हुआ।
* 6 लाख करोड़ रुपए के हाई वैल्यू नोट प्रभावी रूप से कम हुए।
*कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं 75 प्रतिशत तक घट गई।
* वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में 20 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई।
* 7.62 लाख जाली नोट पकड़े गए।
* कालेधन में काला कारोबार करने वाली कंपनियों का बड़ा गोरखधंधा उजागर हुआ।
* शेल कंपनियों पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक, 2.24 लाख कंपनियों पर ताला लगा।
* नोटबंदी के बाद 35 हजार शेल कंपनियों द्वारा करीब 58000 बैंक खातों में 17000 करोड़ रुपए जमा किए गए और निकाले गए।
* कर्मचारियों के पूरे वेतन का भुगतान सीधे उनके खाते में 
* 1.01 करोड़ नए ईपीएफओ पंजीकरण हुए 
* 1.3 करोड़ कर्मचारी ईएसआईसी में पंजीकृत सभी सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं 
* कालाधन का खजाना बाहर निकला।  
* 23 लाख खातों की जांच जारी है।  
* 2 लाख 24 हजार फर्जी कंपनियां रद्द। 
* नोटबंदी से पत्थरबाजी की घटनाओं में कमी आई
* नोटबंदी से कालेधन और भ्रष्टाचार पर प्रहार हुआ।
* नोटबंदी पर समर्थन के लिए शुक्रिया। 
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

अगला लेख