• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. नोटबंदी
  4. Demonetization, RBI, black money,
Written By
Last Modified: बेंगलुरु , शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (17:15 IST)

नोट बदलने का खेल, दो आरबीआई अधिकारी गिरफ्तार

नोट बदलने का खेल, दो आरबीआई अधिकारी गिरफ्तार - Demonetization, RBI, black money,
बेंगलुरु। सीबीआई ने नोटबंदी के बीच नोट बदलने के खेल में शामिल भारतीय रिजर्व बैंक के दो अधिकारियों को गुरुवार को यहां गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने शनिवार को बेंगलुरु में नोट बदलने के खेल में शामिल आरबीआई के अधिकारियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अब तक आरबीआई के तीन अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि एक ओर आरबीआई के अधिकारी नोट बदलने के खेल में शामिल हैं, तो दूसरी ओर आम आदमी में नोटों के लिए लाइन में लगकर घंटों परेशान हो रहा है। लाइन में लगने वाले कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी है। 
ये भी पढ़ें
नोटबंदी का हश्र नसबंदी जैसा ही होगा : लालू यादव