Daily Horoscope
✕

#1yearofDemonetization नोटबंदी पर बवाल, विपक्ष क्यों मना रहा है काला दिवस और धोखा दिवस...

Updated: बुधवार, 8 नवंबर 2017 (12:00 IST)
एक वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ठीक रात 8 बजे 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले का ऐलान किया था। नोटबंदी के एक साल होने पर पक्ष और विपक्ष में इसे लेकर सियासत चरम पर पहुंच गई। सत्ता पक्ष ने जहां नोटबंदी के फायदे गिना रहा है, वहीं विपक्षी पार्टियां इसे काला दिवस के रूप में मना रही हैं।
 
नोटबंदी का एक साल पूरा होने के मौके पर भाजपा कालाधन विरोधी दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह एक वीडियो के जरिए एक बार फिर नोटबंदी के फायदे गिनाए और देशवासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। विडियो में आंकड़ों के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से एक सर्वे के जरिए उनकी राय भी जाननी चाही है। उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को त्रासदी बताते हुए कहा है कि कांग्रेस नोटबंदी से बर्बाद हुए ईमानदार लोगों के साथ खड़ी है। 
 
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट करते हुए कहा कि यदि नोटबंदी और जीएसटी भाजपा के लिए जश्न का कारण है तो गुजरात में 'नोटबंदी और जीएसटी' के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते?
 नोटबंदी और जीएसटी को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। वैसे कोई भी नहीं कह सकता की इन दोनों के फैसले के कारण जनता खुश हुई हो बल्कि हमेशा अगर मगर स्थिति बनी रही, ऐसे में भाजपा का जश्न मानना विपक्षी दलों को रास  नहीं आ रहा है।
 
राहुल गांधी ने एक फोटो भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा है। नोटबंदी के दौरान लाइन में खड़े एक रोते हुए बुजुर्ग की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना।'

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख