biodatamaker
✕

बड़ा झटका! चार कैश लेन-देन फ्री, पांचवें पर लगेंगे 150 रुपए...

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2017 (19:26 IST)
बैंकों से कैश लेन-देन करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि अब बैंकें निर्धारित ट्रांजेक्शन की संख्‍या के बाद आपसे बड़ी रकम वसूलेंगे। एचडीएफसी बैंक ने 1 मार्च से जमा और निकासी पर यह शुल्क लागू भी कर दिया है।
निजी क्षेत्र के बैंक बैंक एचडीएफसी के नए नियम के मुताबिक कोई भी ग्राहक अब एक महीने में चार बार कैश निकालने और कैश जमा करने के ट्रांजैक्शन मुफ्त में कर सकेगा, लेकिन पांचवें और उसके बाद के सभी ट्रांजैक्शन पर बैंक 150 रुपए प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज वसूलेगी। इस 150 रुपए के शुल्क पर ग्राहक को अलग से टैक्स और सेस भी अदा करना होगा। 
 
एचडीएफसी के मुताबिक सीनियर सिटीजन और नाबालिग खाताधारकों के लिए प्रतिदिन निकासी सीमा 25 हजार रुपए रहेगी। इन खाताधारकों पर कोई चार्ज अथवा टैक्स नहीं लगेगा। इसके साथ ही नोटबंदी के बाद बैंक द्वारा लगाया गया कैश हैंडलिंग चार्ज भी तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। 
 
दूसरी ओर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी नए नियमों की घोषणा कर दी है। एसबीआई के नए नियम 1 अप्रैल से प्रभावी होंगे। नए नियम के मुताबिक एसबीआई 3 ट्रांजेक्शन के बाद प्रति ट्रांजेक्शन 50 रुपए वसूल करेगी। 
 
इसके अलावा एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों को एक महीने में 5 कैश ट्रांजेक्शन फ्री दिए हैं। बैंक के नियमों के मुताबिक उसके ग्राहक 5 फ्री ट्रांजेक्शन के साथ एक महीने में 10 लाख रुपए तक की निकासी बिना किसी भुगतान के कर सकते हैं। इसके अधिक कैश ट्रांजेक्शन पर बैंक शुल्क वसूलेगी। हालांकि शुल्क वसूली के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि इससे कैशलेस को बढ़ावा मिलेगा। 
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख