Hanuman Chalisa

कैसे जानेंगे कि दिल का दौरा पड़ने वाला है?

Updated: बुधवार, 1 मार्च 2017 (19:12 IST)
कई बार लोग दिल की बीमारी के शुरुआती संकेतों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं और इस लापरवाही का नतीजा अक्सर जानलेवा होता है।दिल की बीमारी से होने वाली मौत के हर छह मामलों में से एक में लोग शुरुआती चेतावनी पर ग़ौर करना भूल जाते हैं। ये बात ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में सामने आई है।
इस सिलसिले में शोधकर्ताओं ने साल 2006 से 2010 के बीच अस्पतालों में दिल के दौरे की वजह से भर्ती होने वाले मरीजों और मौत के सभी मामलों की स्टडी की। लंदन के इम्पीरियल कॉलेज की टीम ने शोध में पाया कि 16 फीसदी मामलों में अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज़ों की मौत 28 दिनों में ही हो गई थी।
 
इन मरीजों को सीने में दर्द की शिकायत थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी जांच में चूक हुई। ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन ने इस शोध के नतीजों को चिंताजनक बताया है। इम्पीरियल कॉलेज के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से जुड़े शोधकर्ताओं का कहना है कि इस सिलसिले में और रिसर्च की 'फ़ौरन जरूरत' है।
 
हार्ट अटैक के लक्षण है
* सीने में दर्द-सीने में दबाव, दिल के बीचों-बीच कसाव महसूस हो
* शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द-दर्द सीने से हाथों (अमूमन बाएं हाथ पर असर पड़ता है, लेकिन दोनों हाथों में दर्द हो सकता है), * जबड़े, गर्दन, पीठ और पेट की ओर जाता हुआ महसूस हो
* मन अशांत लगे या चक्कर आए
* पसीने से तरबतर होना
* सांस लेने में तकलीफ़
* मितली आना, उल्टी जैसा लगे
* बेचैनी महसूस हो
* खांसी के दौरे, ज़ोर-ज़ोर से सांस लेना
 
हालांकि दिल के दौरे में सीने में अक्सर ज़ोर का दर्द उठता है, लेकिन कुछ लोगों को केवल हल्के दर्द की शिकायत रहती है। कुछ मामलों में सीने में दर्द नहीं भी होता है, ख़ासकर महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज वाले लोगों में।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख