suvichar
✕

Cryptocurrency निवेशकों को लगा बड़ा झटका, डूबे 250 बिलियन डॉलर

Updated: सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (16:36 IST)
भारत में क्रिप्टोकरेंसी बिल (Cryptocurrency Bill) ने पहले ही बाजार पर संशय के बादल खड़े कर रखे हैं। Cryptocurrency निवेशकों के लिए पिछले दिनों से कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। कई कारणों से इसके निवेशकों को नुकसान हो रहा है। बीते एक हफ्ते से ज्यादा वक्त में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों के 250 बिलियन डॉलर डूबे हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक के सख्त रवैए और कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते क्रिप्टोकरेंसी बाजार के मार्केट वैल्यू में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। Bloomberg की एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन जैसे संकेत दे रहा है, उसके मुताबिक इसमें और गिरावट आने वाली है। बाजार अभी और वॉलेटाइल यानी अस्थिर होने वाला है।

बीते सप्ताह में बिटकॉइन में जबरदस्त तरीके से उतार-चढ़ाव देखा गया है। शुक्रवार के बाद से इसमें 21 प्रतिशत तक की गिरावट आई। अक्टूबर में 69 हजार डॉलर का रिकॉर्ड हाई देखने वाला क्रिप्टो सोमवार की दोपहर को 40 हजार डॉलर की गिरावट पर चल रहा है।

बिटकॉइन फ्यूचर भी गिर रहा है और रिपोर्ट के अनुसार बड़े एक्सचेंजेज पर फंडिंग रेट निगेटिव में हो गए हैं यानी शॉर्ट पोजीशन पर चल रहे निवेशक प्रीमियम चुका रहे हैं। बाजार में लिक्विडेशन का दबाव बढ़ गया है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

Lucknow to Ayodhya नमो भारत कॉरिडोर, 13.50 करोड़ मंजूर, अब सिर्फ 60 मिनट में तय होगा 150 KM का सफर

Rahul Gandhi : प्रियंका गांधी को सड़क पर पटका, राहुल बने ढाल

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत

EPFO का नया नियम, ₹25,000 से ज्यादा सैलरी वालों में EPS को लेकर कन्फ्यूजन, जानिए किसे मिलेगी पेंशन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने नौरादेही सेंक्चुरी में छोड़े 2 चीते, कहा चीतों के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

अगला लेख