Hanuman Chalisa

7 वर्षीय दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Updated: शनिवार, 12 फ़रवरी 2022 (16:40 IST)
जयपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में 7 साल की दिव्यांग बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: पुरी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार की है। पीड़िता की मां खाना बना रही थी और पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी मनोज लड़की और उसके छोटे भाई को मोबाइल पर कार्टून फिल्म दिखाने का झांसा देकर खेत में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। मामला तब सामने आया, जब पीड़िता के छोटे भाई ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
 
पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव ने कहा कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और परिवार को जानता था। शुक्रवार को उसे हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख