ramcharitmanas

होटल में महिला शूटर से दुष्‍कर्म, पीड़िता ने बलात्‍कारी को कमरे में किया बंद, 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Updated: शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (13:33 IST)
हरियाणा के फ़रीदाबाद में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। दरअसल, कुछ दरिंदों ने एक 23 वर्षीय महिला शूटर के साथ होटल में बेरहमी से बलात्कार किया गया। इस बर्बर घटना के बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात है कि जिस महिला से आरोपियों ने दुष्‍कर्म किया, उन्‍हें उसने चालाकी से कमरे में बंद कर दिया।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता एक खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फ़रीदाबाद आई थी। जहां आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सत्येंद्र, उसके दोस्त गौरव और पीड़िता की ही एक महिला सहेली को गिरफ़्तार कर लिया है।

कब और कैसे हुई घटना : शिकायत के मुताबिक घटना बुधवार (17 दिसंबर 2025) की शाम की है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ होटल में ठहरी थी। सहेली ने अपने परिचित गौरव को बुलाया और फिर चारों ने होटल में ही पार्टी करने का फ़ैसला किया। जब सहेली और गौरव कुछ काम से नीचे गए, तब कमरे में अकेले मौजूद सत्येंद्र ने महिला शूटर के साथ बलात्कार किया।

कमरे में बंद कर दिया बलात्‍कारी को : पीड़िता ने इस कठिन स्थिति में भी असाधारण साहस का परिचय दिया। बलात्कार के बाद उसने आरोपी को चालाकी से कमरे के अंदर ही बंद कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सराय ख्वाजा पुलिस स्टेशन के SHO राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम होटल पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, महिला सहेली और गौरव पर भी साज़िश में शामिल होने या घटना को नज़रअंदाज़ करने के आरोप हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह पहले से रची गई कोई साज़िश थी। खेल जगत में इस घटना के बाद महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता ज़ाहिर की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख