biodatamaker

जाम गेट में हुए मारपीट और रेप कांड के बाद क्‍यों चर्चा में है इंदौर का सीरियल रेपिस्‍ट ईश्‍वर भील?

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (16:32 IST)
इंदौर के जामगेट पर्यटन स्‍थल में आर्मी अफसरों के साथ हुए मारपीट और रेप के मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि यहां आर्मी के दो अफसर और उनकी महिला मित्र के साथ मारपीट और महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है।

आरोपियों ने इनसे 10 लाख रुपए की मांग भी की थी। इस पूरे कांड के बाद इंदौर का सिरियल रेपिस्‍ट ईश्‍वर भील एक बार फिर चर्चा में है।

कहां है ईश्‍वर भील : ईश्‍वर अभी फरार चल रहा है। उसका आतंक इंदौर के पास मेहंदी कुंड, पातालपानी और बामनिया कुंड जैसे दर्शनीय स्थलों पर था। यहां आने वाले कपल को ईश्वर भील और उसका गिरोह टारगेट करता था। तीन सालों में इसने करीब 20 से अधिक युवतियों से रेप किया था। उस पर कुछ हत्‍याओं का भी आरोप है। बता दें कि इस इलाके में सीरिलय रेपिस्ट ईश्वर भील का भी खौफ था। उसने इंदौर से लेकर गोवा तक में वारदात को अंजाम दिए हैं। पुलिस अभी तक ईश्वर भील को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

2017: की थी खौफनाक वारदात : नवंबर 2017 में, हिमांशु सेन और श्रेया जोशी, जो मेहंदी कुंड घूमने आए थे। ईश्वर भील और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर नाकोड़ी कुंड के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां, उन्हें लूट लिया गया। इसके बाद श्रेया के साथ गैंगरेप किया गया। दोनों को एक खाई में धकेल दिया गया और पत्थरों से उनके सिर कुचलकर मार दिया।

2018 में हुआ खुलासा : यह मामला 2018 में तब सामने आया, जब पुलिस ने सतपाल निनामा नामक एक छोटे चोर को चार बोरी छोले चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया। संयोग से भील का एक साथी बलराम भी उसी अपराध के लिए लॉकअप में था। दोनों झगड़ने लगे, एक-दूसरे को दोषी ठहराने की कोशिश कर रहे थे। इससे पुलिस को हिमांशु और श्रेया की हत्याओं के बारे में पता चला और आखिरकार वे भील तक पहुंच गए।

गोवा भाग गया था ईश्वर भील : इंदौर से भागने के बाद भील ने गोवा में अपनी आपराधिक गतिविधियां जारी रखीं, जहां उसे 2018 में कोलवा बीच पर गैंगरेप के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। हालांकि, मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के दौरान वह हिरासत से भाग गया और अभी भी फरार है। भील गोवा में ट्रेन स्टेशनों और समुद्र तटों पर पर्यटकों को लूटने में भी शामिल था। स्थानीय रीति-रिवाज़ और भाषा सीखकर स्थानीय समुदाय में घुलमिल गया। अधिकारियों ने उसे पकड़ने के लिए सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है।

1.30 लाख का है इनाम : इंदौर पुलिस ने 30,000 रुपए और गोवा पुलिस ने रेप के मामले में उसकी संलिप्तता के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। इनाम की घोषणा होने के बावजूद ईश्वर भील को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख