dharma sangrah
✕

सीनियर एडवोकेट ने महिला एडवोकेट को चेंबर में पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (14:03 IST)
नई दिल्ली। साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में महिला एडवोकेट (32) को जबर्दस्ती शराब पिलाकर उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम 6 से 7.30 बजे के बीच की है।

खबरों के अनुसार, पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी एडवोकेट प्रमोद कुमार लाल (53) के खिलाफ जबरन शराब पिलाकर मारपीट और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। संगम विहार निवासी आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश निवासी पीड़िता बाद में अपने बयान से पलट न जाए, इसलिए 164 के तहत उसके बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बार एसोसिएशन ने आरोपी की सदस्यता को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दूसरा शनिवार होने के कारण कोर्ट की छुट्टी थी। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता को कॉल कर केस पर चर्चा करने के लिए चेंबर में बुलाया। पीड़िता शाम को दूसरी मंजिल पर स्थित चेंबर में पहुंची। आरोपी पहले से चेंबर में मौजूद था। वह शराब के नशे में था।

पीड़िता जैसे ही चेंबर में पहुंची, आरोपी चेंबर अंदर से बंद कर केस के सिलसिले में बात करने लगा। आरोपी ने पीड़िता की नाक दबाकर उसके मुंह में जबरदस्ती शराब डाल दी, फिर जबरन उसके कपड़े उतारे। चिल्लाने पर पीड़िता का मुंह दबाकर उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया।
वारदात के बाद पीड़िता नग्न अवस्था में चेंबर नंबर 264 के बाहर पड़ी थी। कोर्ट परिसर में रहने वाले करनैल सिंह ने पीड़िता को देखा। दोनों एम्स ट्रॉमा सेंटर गए। यहां पीड़िता ने डॉक्टर को पूरी बात बताई। मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई। पीड़िता के मुताबिक वह चेंबर नंबर 264 के बाहर कैसे पहुंची, उसे खुद भी पता नहीं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख