Hanuman Chalisa

एटा में 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार, महिलाओं ने की आरोपी की पिटाई

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (17:02 IST)
एटा (उप्र)। जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के आगरा रोड स्थित मरगोजिया गांव में एक अधेड़ शख्स ने 6 साल की बच्ची को खेत में ले जाकर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची के शोर मचाने पर गांव की महिलाओं ने बलात्कारी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय मासूम के परिवार के लोग एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बच्ची के शोर मचाने पर गांव की महिलाओं ने बलात्कारी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और गुस्साई महिलाओं ने बलात्कारी पर तेल छिड़ककर आग के हवाले करने का प्रयास किया, हालांकि ग्रामीणों ने इसे रोक दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अधेड़ को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (भाषा)

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख