Daily Horoscope
✕

मुंबई में बारिश के ताजा अपडेट...

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (16:58 IST)
मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है। बुधवार रात से ही बादल की गरज से साथ हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई की बारिश से जुड़ी हर जानकारी...

* मुंबई में बारिश जारी, कई इलाकों में घुटनों तक भरा पानी, लोग परेशान।  
* मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अगले तीन दिनों में 'भारी से भारी बारिश' की चेतावनी दी है। 
* मुंबई में अगर अगर 70mm से ज्यादा बारिश होती है तो ट्रेन चलाना मुश्किल होगा।
* मौसम विभाग के अनुसार, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में आज (सात जून) और आठ जून को बहुत बारिश  की संभावना जताई गई है।
* रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में नौ जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है जबकि दस और ग्यारह जून को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के छह जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।
* बारिश के कारण लंदन से मुंबई आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W-117 को अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया है।
* बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन ने मौसम विभाग की ओर से दी गई नौ से 11 जून के बीच बेहद भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर किसी भी घटना से निपटने के लिए एहतियाती कई कदम उठाए हैं। 
* महानगरपालिका की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि, 'उप नगर आयुक्त, सहायक आयुक्त और विभाग के प्रमुखों समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं और उन्हें 9 जून तथा 10 जून (शनिवार और रविवार) के दिन अपने मुख्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।' 
* बीएमसी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के तीन दलों को परेल , मानखुर्द (पूर्वी उपनगरों के लिए) और अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (पश्चिमी उपनगरों के लिए) पर तैनात किया जाएगा। उन्हें वॉकी - टॉकी तथा बाढ़ बचाव सामग्री से लैस किया जाएगा। 
* इसके अलावा नौसेना कर्मियों को कोलाबा, वर्ली, घाटकोपर, त्रांबे, मलाड में तैनात किया जाएगा। 
चित्र सौजन्य : ट्विटर   

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ केमिकल टैंकर पहुंचा पोर्ट, सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

यूपी में रूल ऑफ माफिया मिटाकर स्थापित किया रूल ऑफ लॉ : CM योगी

सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा- उन्होंने दिए माफिया, हमने दिए मेडिकल कॉलेज

अगला लेख