Hanuman Chalisa

दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

Updated: मंगलवार, 5 जून 2018 (14:29 IST)
बलिया (उप्र)। जिले के मनियर इलाके में जयमाला के दौरान दूल्हे के नशे में होने से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश भी की।


मनियर थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव के देवेंद्र कुमार की पुत्री कुसुम की शादी तीन जून को शाहजहांपुर के नदनोपुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के निवासी दोदराम गौतम के पुत्र अमित कुमार के साथ तय की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बारात आई तो धूमधाम के साथ दरवाजे पर बारातियों की अगवानी के बाद जयमाला की रस्म अदा की जाने लगी।

इस बीच मंच पर जयमाला के दौरान दूल्हे द्वारा किसी खास रस्म को पूरा करने से मना करने और उसके नशे में होने पर वर-वधू पक्ष में विवाद हो गया। इससे नाराज दुल्हन ने जयमाला स्टेज पर ही शादी से इनकार कर दिया और घर के अंदर चली गई।

कुछ लोगों ने मामले में सुलह की कोशिश की, लेकिन दुल्हन ने नशाखोर दूल्हे से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद कल मामला मनियर थाने पहुंचा और दोनों पक्षों ने पंचायत कर तय शादी को समाप्त कर लिया। उसके बाद बारात बैरंग लौट गई। (भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख