dharma sangrah

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

कुछ महीनों पहले सूचना सेठ ने की थी 4 साल के बेटे की हत्‍या

Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (17:20 IST)
mother killed daughter in nagpur : कुछ महीनों पहले सूचना सेठ नाम की एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्‍या कर दी थी। अब ऐसा ही एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक मां ने अपने कलेजे के टुकडे की हत्‍या कर दी है।

इस महिला ने ना सिर्फ अपने तीन साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी, बल्कि उसके शव के साथ सड़कों पर भी घूमती रही। इस मामले में भी मां ने अपने बेटे की हत्या इसलिए की, क्योंकि वो अपने पति से नाराज थीं।

मां क्‍यों बनी हत्‍यारिन : यह मामला महाराष्‍ट्र के नागपुर का है। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद अपनी 3 साल की बेटी की हत्या कर दी और घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने से पहले शव के साथ लगभग चार किलोमीटर तक सड़कों पर घूमती रही। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना 20 मई की शाम को एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ट्विंकल राऊत (23) और उसके पति राम लक्ष्मण राऊत (24) रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर आए थे।

बेटी की गला दबाकर हत्या : पुलिस ने कहा कि वे कागज उत्पाद कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी क्षेत्र में हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर में एक कमरे में रहते थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 20 मई की शाम करीब चार बजे दोनों में फिर झगड़ा हुआ, तीखी नोकझोंक के बीच उनकी बेटी रोने लगी। अधिकारी ने बताया कि महिला गुस्से में आकर बेटी को घर से बाहर ले गई और एक पेड़ के नीचे बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी।

शव लेकर 4 किलोमीटर तक घूमती रही : उन्होंने बताया कि बाद में वह शव के साथ करीब चार किलोमीटर तक यहां वहां घूमती रही, रात करीब 8 बजे उसने एक पुलिस वाहन देखा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमआईडीसी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि महिला को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

सूचना सेठ ने कर दी थी अपने बेटे की हत्या : नागपुर की तरह ही एक मामला गोवा में सामने आया था। यहां एआई-आधारित एक स्टार्टअप कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और बेंगलुरु निवासी सूचना सेठ ने उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव एक बैग में रखा और बेंगलुरु वापस जाने के लिए टैक्सी ली, लेकिन उसे 8 जनवरी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में बीच रास्ते में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

सूचना सेठ के पति ने गोवा पुलिस को बताया था कि सेठ ने उन्हें पिछले 5 रविवार से बेटे से नहीं मिलने दिया। इसके बाद वेंकट रमन जांच के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए बेंगलुरु से कलंगुट थाने पहुंचे और फिर पूरा सच सामने आ गया था। बेटे की हत्या के समय रमन इंडोनेशिया के जकार्ता में थे।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख