Hanuman Chalisa
✕

मेरठ के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की AIIMS में मौत, 750 करोड़ से जुड़ा है केस, पुलिस हिरासत में हुआ था हमला

Updated: शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (17:59 IST)
Photo : Social media 
उत्तराखंड के हरिद्वार में गत 24 दिसंबर को कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान 2 बाइक सवारों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए मेरठ के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी की शनिवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि विनय ड्रामा ICU में वेंटिलेटर पर भर्ती थे।
कैसे घायल हुआ था विनय : हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि 24 दिसंबर को विनय को लक्सर पेशी पर ले जाते समय हरिद्वार-लक्सर हाइवे ओवरब्रिज पर बाइक सवार 2 ज्ञात बदमाशों ने पुलिस जीप पर गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में विनय 3 गोलियां लगाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद विनय को पहले देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया और फिर वहां से ऋषिकेश AIIMS रेफर कर दिया गया था।

क्‍या आपसी रंजिश में हुई हत्या : SSP प्रमेंद्र ने बताया कि विनय पर गोलीबारी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में विनय पर हमला करने वाले आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते हमला करने की बात स्वीकार की है।

क्‍या आरोप थे विनय पर : बता दें कि विनय त्‍यागी करोड़ों रुपये की एक हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में आरोपी था। आरोप है कि मेरठ-गाजियाबाद के एक बड़े NHAI ठेकेदार का भारी मात्रा में नकदी, कई किलो सोना, ज्वैलरी और बेनामी संपत्तियों के कागजात देहरादून में छिपाकर रखे गए थे। यह सारा माल एक कार में रखा गया था, जिसे विनय ने चुरा लिया था। इसी मामले में देहरादून पुलिस ने विनय और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से माल बरामद होने का दावा है।

विनय की बहन ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप : विनय की बेटी तन्वी और बहन सीमा का आरोप है कि यह हमला उत्तराखंड पुलिस की मिलीभगत से किया गया था। इस पूरे मामले में गाजियाबाद का एक ठेकेदार भी शामिल है। सीमा ने कहा कि यह मामला करीब 750 करोड़ रुपये (नकदी और कई किलो सोना) की चोरी से जुड़ा हुआ है और पूरी साजिश ठेकेदार सुभाष त्यागी ने रची है। विनय ने इस माल को चुराकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंपने की तैयारी कर ली थी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

अगला लेख