ramcharitmanas

टीवी बंद नहीं किया तो वृद्ध पिता को गोली मार दी

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (16:51 IST)
कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने टीवी बंद नहीं करने से नाराज होकर वृद्ध पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि नसीरपुर गांव में वृद्ध लालाराम कटिहार (80) सेना से सेवानिवृत्त बेटे अशोक कटिहार के साथ रहते थे। बुधवार देर शाम बुजुर्ग अपने पौत्र ऋषभ के साथ टीवी देख रहे थे कि नशे की हालत में उनका बेटा अशोक घर के अंदर आ गया और टीवी बंद करने को लेकर कहने लगा।
 
लालाराम ने थोड़ी देर में टीवी बंद करने की बात कहीं तो अशोक अपने पिता से लड़ने लगा और फिर ऋषभ को पीटना शुरू कर दिया। उसको बचाने के लिए वृद्ध लालाराम आगे आए और अशोक से ऋषभ को दूर हटा दिया, लेकिन अशोक का गुस्सा फिर भी शांत नहीं हुआ और वह घर के अंदर रखी अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और पिता को गोली मार दी।
 
गोली चलने की आवाज सुन पड़ोसी भी घर के अंदर आ गए। खून से लथपथ वृद्ध लालाराम जमीन पर गिर पड़ा पिता को खून से लथपथ देख आरोपी मौके से फरार हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घटनास्थल से बंदूक बरामद कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (वार्ता)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

अगला लेख