shradh paksha
✕

Crime News: शराब के नशे में पति ने कर दी पत्नी की फावड़ा मारकर हत्या

Updated: बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (12:48 IST)
बदायूं (उत्तरप्रदेश)। बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बुधवार तड़के शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला भगवानदास (45) मंगलवार देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। उसकी पत्नी राजकली (42) ने इसका विरोध किया जिसको लेकर हुए विवाद के बाद पूरा परिवार सो गया।
 
भगवानदास के पुत्र कौशल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि आधी रात को उसके पिता ने अपने पास रखी शराब फिर से पीनी शुरू कर दी और सुबह तकरीबन 4 बजे पत्नी से झगड़ने लगा। शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ा तो भगवान दास ने घर में रखे फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
 
तहरीर के मुताबिक भगवानदास के दोनों बेटे कौशल व किशोर पास के कमरे में सो रहे थे और मां की चीख सुनी तो वे मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख