Narak Chaturdashi
✕

बेटी ने किया प्रेम विवाह, नाराज चाचाओं ने पिता को मारी गोली

Updated: मंगलवार, 17 जुलाई 2018 (12:31 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। जिले के तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत सल्लाखेड़ी गांव में दो भाइयों ने अपने 55 वर्षीय बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। छोटे भाइयों ने बड़े भाई की बेटी के 'प्रेम विवाह' पर तकरार के बाद इस घटना को अंजाम दिया।


क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने बताया कि मनोज कुमार की उसके छोटे भाइयों बबलू कुमार और सुभाष ने सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटना में आरोपी बबलू कुमार भी घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस शिकायत के मुताबिक, बबलू कुमार और सुभाष ने गोली चला दी जिसमें बड़े भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बड़े भाई की बेटी के 'प्रेम विवाह' पर तकरार के बाद यह घटना घटी। मृतक की बेटी ने हाल ही में अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ पसंद के व्यक्ति से शादी कर ली थी। (भाषा) 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख