sundarkand
✕

असम में युवकों की पीट पीटकर हत्या मामले में जांच का आदेश

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (12:25 IST)
दिफू (असम)। असम के कार्बी आंगलांग जिले में भीड़ द्वारा दो युवकों की 'बच्चा चोर' होने के संदेह में पीट-पीटकर हत्या के मामले में यह पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया गया है कि कहीं इसमें पुलिस की ओर से कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई।


जांच का आदेश इन खबरों के आने के बाद दिया गया कि एक 'पुलिसकर्मी' को घटना का वीडियो बनाते हुए देखा गया। आदेश में कहा गया है कि कार्बी आंगलोंग जिले के उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त जुनुमोनी सोनोवाल को जांच का जिम्मा सौंपा है।

आदेश में कहा गया, अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि खाकी पहने एक व्यक्ति को, जिसके पुलिसकर्मी होने का संदेह है, घटना का वीडियो क्लिप बनाते देखा गया। वहीं गुवाहाटी से मिली एक खबर के अनुसार, गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हो गए और उन्होंने व्यस्त आरजी बरुआ रोड को करीब तीन घंटे के लिए जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारी कार्बी आंगलोंग जिले में गत शुक्रवार को दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में त्वरित न्याय की मांग कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का लाठीचार्ज किया। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख