biodatamaker
✕

दिल्ली में दुमका जैसी वारदात, स्कूल से घर लौट रही छात्रा को मारी गोली

Updated: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (14:21 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार इलाके में एकतरफा प्यार के चक्कर में एक युवक ने सड़क पर छात्रा को गोली मार दी। गोली लड़की के शरीर में फंस गई, जिसका ऑपरेशन 6 महीने बाद होगा। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को अमानत अली अली ने संगम विहार में एक किशोरी को गोली मारकर उसे मारने का प्रयास किया। अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित युवती के संपर्क में था और पिछले 4-5 महीनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था।
 
वह इंस्टाग्राम पर भी छात्रा को परेशान किया करता था। इस पर छात्रा ने उसे ब्लॉक कर दिया। लेकिन उसने छात्रा को परेशान करना नहीं छोड़ा। 25 अगस्त को जब छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी कि अमानत अली ने संगम विहार के बी ब्लॉक के पास उसे गोली मार दी। इसके बाद तीनों लड़के बाइक से भाग निकले। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को मोहल्ले में रहने वाला अरमान अली नाम का युवक एक साल से परेशान कर रहा था।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड के दुमका में भी 29 अगस्त को स्कूल से घर लौट रही कक्षा 12वीं की छात्रा को शाहरुख नामक युवक ने जिंदा जला दिया था। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख