गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Rohit Sharma Century Against pankitan and break Sachin Tendulkar Record
Written By
Last Updated : रविवार, 16 जून 2019 (18:03 IST)

ICC World Cup 2019 : पाकिस्तान के खिलाफ 24वां शतक जड़ रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

Rohit Sharma। पाकिस्तान के खिलाफ 24वां शतक जड़ रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा - Rohit Sharma Century Against pankitan and break Sachin Tendulkar Record
मैनचेस्टर। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने करियर का 24वां वनडे शतक बना लिया है। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में रविवार को अपना 24वां वनडे शतक बनाया। रोहित शर्मा 112 गेंदों पर 140 रन बनाकर आउट हुए।
 
रोहित ने अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के लगाए। हसन अली की गेंद पर रोहित वहाब रियाज को कैच थमा बैठे।
 
32 वर्षीय रोहित अपने 209वें मैच में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। वे इस समय वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। रोहित का इस विश्व कप में यह दूसरा शतक है। रोहित ने 5 जून को साउथैम्प्टन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच विजयी नाबाद 122 रन बनाए थे।
 
24 वनडे शतक बनाने में सबसे कम पारियां लेने के मामले में रोहित हमवतन सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर 4थे नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे में 49 शतकों के विश्व रिकॉर्डधारी सचिन ने 24 शतकों के लिए 219 पारियां ली थी जबकि रोहित ने 203 पारियां ली हैं। एबी डीविलियर्स ने 24 शतकों के लिए 192 पारियां, विराट कोहली ने 161 पारियां और हाशिम अमला ने 142 पारियां ली थीं।
 
रोहित का पाकिस्तान के खिलाफ यह दूसरा वनडे शतक है। रोहित इस शतक के साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 2 शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आखिरी पारी में एशिया कप 2018 में दुबई में नाबाद 111 रन बनाए थे।
 
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 7 शतक, श्रीलंका के खिलाफ 5 शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 शतक, बांग्लादेश और विंडीज के खिलाफ 2-2 शतक और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड तथा जिम्बाब्वे के खिलाफ 1-1 शतक बनाया है।
 
वनडे में सर्वाधिक शतक बनाने में रोहित से आगे एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल और कुमार संगकारा (तीनों 25 शतक), हाशिम अमला (28), रिकी पोंटिंग (30), विराट कोहली (41) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
India vs Pakistan Live : बारिश रुकी, शुरू हुआ मैच, नहीं घटेगी ओवरों की संख्या