सम्बंधित जानकारी
- World Cup में डेविड वॉर्नर का लगातार दूसरा शतक, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेके
- वर्ल्ड कप के पहले स्टीव स्मिथ के शानदार लय में लौटने से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान खुश
- रिकी पोंटिंग ने विश्व कप में फिंच को कप्तान बनाए जाने के दिए संकेत
- वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 5-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ
World Cup : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच ने कहा, अभी सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे...
नॉटिंघम। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंचने के बावजूद 5 बार की विश्व चैंपियन टीम सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रही है।
ऑस्ट्रेलिया 6 मैचों में 10 अंक लेकर पहले ही सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया है। मौजूदा चैंपियन को अभी तक केवल भारत से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उसने अपने सभी मैच जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया को अभी 3 मैच और खेलने हैं। फिंच ने बांग्लादेश के खिलाफ 48 रन से जीत के बाद कहा, अभी हम सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उम्मीद है कि हम शीर्ष 4 में अपनी जगह सुरक्षित करेंगे।