Govardhan puja
✕

बैक टू ओडीआई

लोकप्रियता के मामले में टी-20 आगे

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:18 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान क्रिकेट प्रेमियों ने 44 दिनों तक 59 ट्वेंटी-20 मैचों का आनंद लिया। लंबे कार्यक्रम के बावजूद पहले मैच से लेकर फाइनल मैच तक आईपीएल ने अपना रोमांच बनाए रखा। अब आईपीएल खत्म हो गया है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ ही इंग्लैंड-न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सिरीज शुरू होने वाली है। यानी ट्वेंटी-20 के बाद बैक टू ओडीआई।

PRPR
ट्वेंटी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोल रही है। आईपीएल के मैराथन कार्यक्रम के बाद क्रिकेट प्रेमियों को ट्वेंटी-20 क्रिकेट की आदत पड़ गई है और हर कोई वनडे क्रिकेट के बजाए ट्वेंटी-20 क्रिकेट देखना चाहता है, लेकिन ट्वेंटी-20 का सीजन खत्म हो चुका है। ट्वेंटी-20 क्रिकेट की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद वनडे क्रिकेट की पहचान पर खतरा मँडराता दिखाई दे रहा है।

ट्वेंटी-20 के बाद अब वनडे क्रिकेट की हालत ठीक वैसी ही हो सकती है, जैसी वनडे क्रिकेट के आने के बाद टेस्ट क्रिकेट की हो गई थी। ऐसे में ट्वेंटी-20 क्रिकेट की वजह से वनडे क्रिकेट की लोकप्रियता का खतरे में होना लाजिमी बात है।

जून के महीने में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश, इग्लैंड-न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सिरीज खेली जानी है। साथ ही पाकिस्तान में एशिया कप जैसा बड़ा आयोजन भी है। इस माह में वनडे क्रिकेट की परीक्षा है जबकि उसे आईपीएल जैसे मेगा टूर्नामेंट के बाद लोकप्रियता के लिहाज से अपनी जगह फिर से बनानी होगी।

लेखक के बारे में
शराफत खान
सहायक संपादक, वेबदुनिया.... और पढ़ें
Show comments

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)