dharma sangrah
✕

ECB ने महामारी को देखते हुए 6 करोड़ 10 लाख पौंड के पैकेज की घोषणा की

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (13:55 IST)
लंदन। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोविड-19 महामारी से पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव का सामना करने के लिए 6 करोड़ 10 लाख पौंड के वित्तीय पैकेज की घोषणा की है लेकिन उसने खिलाड़ियों के वेतन में कटौती करने की अभी कोई घोषणा नहीं की। 
 
ईसीबी के अनुसार वित्तीय मदद काउंटी, बोर्ड, क्लब से लेकर खेल के हर स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। 
 
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘हम समझते हैं कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण समय है और इंग्लैंड एवं वेल्स में हर स्तर पर क्रिकेट परिवार के सभी सदस्यों को जल्द और तत्काल सहयोग पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।’ 
 
इस धनराशि में 4 करोड़ पौंड तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा जबकि बाकी 2 करोड़ 10 लाख पौंड ब्याज मुक्त ऋण के तौर पर दिया जाएगा। 
 
हैरिसन ने कहा, ‘हम इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं कि कोविड-19 के कारण स्थिति मुश्किल होगी और पूरे वित्तीय नुकसान का अनुमान लगाने में महीनों लग जाएंगे। 
 
हम खेल पर पड़ने वाले प्रभाव का सामना करने के लिए अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख