dharma sangrah
✕

भारतीय टीम के घरेलू मैचों के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ने 6138 करोड़ रुपए में खरीदे

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (16:47 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों के प्रसारण के मीडिया अधिकार इस बार फिर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खरीद लिए हैं। अगले 5 सालों के लिए भारत में होने वाले सभी मैचों के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क ने 6138 करोड रुपए की बोली लगाकर अपने नाम कर लिए हैं। याने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6138 करोड में ये मीडिया राइट्‍स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क को बेच दिए हैं। 
 
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के मैचों के प्रसारण के मीडिया अधिकार बेचने के लिए ऑक्शन का आयोजन किया था। इस ऑक्शन में स्टार स्पोर्ट्‍स नेटवर्क में अप्रैल 2018 से लेकर मार्च 2023 तक के राइट्स के लिए 6138 करोड रुपए की बोली लगाई और ये अधिकार खरीद लिए।  इससे पहले सितंबर 2017 में स्टार स्पोर्ट्‍स नेटवर्क में 16347 करोड रुपए देकर इंडियन प्रीमियर लीग के 5 साल के राइट्स खरीदे थे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख