ramcharitmanas
✕

वॉर्नर ने भी प्रतिबंध को चुनौती न देने का फैसला किया

Updated: गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (13:04 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने गुरुवार को कहा कि वे गेंद से छेड़छाड़ के प्रकरण को लेकर उन पर लगाए गए 1 साल के प्रतिबंध को चुनौती नहीं देंगे और एक बेहतर टीम सदस्य एवं आदर्श बनने की कोशिश करेंगे।
 
 
वॉर्नर ने यह घोषणा समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले की। इससे पहले बुधवार को पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने भी अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को चुनौती नहीं देने की घोषणा की थी।
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में हुई घटना को लेकर वॉर्नर और स्मिथ को पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू क्रिकेट से 1 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था जबकि बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने की रोक लगाई गई थी।
 
तीनों के पास क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह बताने के लिए बुधवार तक का समय था कि वे सजा स्वीकार करते हैं या उसे चुनौती देंगे। वॉर्नर ने ट्विटर पर लिखा कि मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बता दिया कि मैं खुद पर लगाए गए प्रतिबंध को पूरी तरह स्वीकार करता हूं। मैं अपने कृत्यों के लिए काफी शर्मिंदा हूं और अब हर वह चीज करूंगा जिससे कि मैं एक बेहतर इंसान, टीम सदस्य एवं आदर्श बन सकूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख