Hanuman Chalisa

दूसरे टेस्ट में दिनेश चांदीमल की वापसी संभव

सोमवार, 31 जुलाई 2017 (17:25 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल निमोनिया से उबर चुके हैं और भारत के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू होने वाले सीरीज के दूसरे क्रिकेट टेस्ट में मेजबान श्रीलंकाई टीम में वापसी कर सकते हैं। 
 
चांदीमल निमोनिया के कारण गाले में हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में नहीं खेल सके थे और उनकी जगह रंगना हेरात ने कप्तानी संभाली थी। हालांकि अब हेरात के दूसरे मैच से बाहर रहने का संदेह है जिनकी उंगली में मैच के दौरान चोट लग गई थी। 3 अगस्त से शुरू होने वाले मैच से पूर्व हेरात की फिटनेस को लेकर निगरानी रखी जा रही है। 
 
श्रीलंका क्रिकेट के प्रबंधक एवं चयनकर्ता असांका गुरुसिन्हा ने कहा कि दिनेश दूसरे मैच तक लगभग ठीक हो जाएंगे। उन्होंने रविवार की सुबह भी अभ्यास किया और वे पिछले कुछ दिनों से बल्लेबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख