dharma sangrah
✕

आइसोलेशन वार्ड में युवक की मौत, जांच के लिए भेजा लार का नमूना

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (22:40 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक मरीज की सोमवार देर शाम मौत हो गई।आनन-फानन में मृतक की लार का नमूना कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट आने का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में रविवार को बस्ती के दरगहिया निवासी युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तो उसे दिखाने के लिए पहुंचे थे जहां पर मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में उसका इलाज चल रहा था।

रविवार देर रात युवक की तबीयत बेहद ज्यादा बिगड़ जाने के चलते डॉक्टरों ने उसे आनन-फानन में आईसीयू में बने वेंटीलेटर युक्त आइसोलेशन वार्ड में उसे शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन युवक की हालत बिगड़ती ही चली गई।

डॉक्टरों ने आनन-फानन में परिजनों से बाहर कहीं यात्रा करने के बारे में पूछा, इसका कोई सीधा जवाब परिजनों ने नहीं दिया, लेकिन सोमवार को उसकी सांस तेज चलने लगी और उसकी मौत हो गई।

संदेह के आधार पर डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन के निर्देश पर माइक्रोबॉयोलाजी की टीम ने उसकी लार का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है और शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख