Bhai Dooj
✕

योगी का इलाज, ‘कोरोना से भागे’ तो होगी सीधे ‘एफआईआर’

Updated: रविवार, 15 मार्च 2020 (17:04 IST)
योगी जी फिर से चर्चा में हैं। उत्‍तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ। हाल ही में वे दंगाईयों के पोस्‍टर लगवाकर सुर्खियों में आए थे। अब कोरोना को लेकर खबरों में हैं। आइए जानते हैं क्‍यों।

कोरोना से बचने के लिए पूरी दुनिया उपाय और इलाज खोज रही है। ऐसे में योगी जी ने अपने अंदाज में इसे रोकने का इंतजाम किया है। योगी जी के इस इंतजाम को सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है।

लोग कह रहे हैं कि कुछ भी हो भाई योगी जी के पास हर समस्‍या का समाधान और हर बीमारी का इलाज है।    
दरअसल, यूपी की योगी सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि जो लोग कोरोना वायरस की रोकथाम में सरकार का सहयोग नहीं करेंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।

देश में कई जगह से खबरें आ रही हैं कि किसी अस्‍पताल से कोरोना का संदिग्‍ध मरीज भाग गया तो कहीं लोग इलाज में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार तमाम इंतजामों में जुटी हुई है।
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कोरोना के लिए ‘आउटब्रेक रिस्‍पॉन्‍स कमिटी’ गठित की है।

इसके साथ ही किसी आदमी की बीमारी छिपाने, सूचना नहीं देने, अस्पताल में भर्ती न करवाने या जांच और भर्ती के लिए पहुंची टीम का सहयोग नहीं करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

तो हो जाएगी जेल
योगी सरकार के मुताबिक यदि कोरोना वायरस का कोई भी संदिग्ध रोगी, पारिवारिक सदस्य या संपर्क में आया अन्य व्यक्ति अगर जांच नहीं करवाता है और जांच करने के लिए पहुंची टीम का सहयोग नहीं करता है, तो इसे बाधा डालकर माहौल खराब करने का आरोपी मानते हुए आईपीसी की धारा 188 के तहत संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके तहत छह माह तक की कैद, एक हजार रुपए जुर्माना या दोनों सजा हो सकती हैं।

योगी सरकार के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनकी सरहाना कर रहे हैं।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख