dipawali
✕

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना महामारी में अपनों को खो चुके बच्चों का सहारा बनेगी सरकार

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (08:40 IST)
लखनऊ। कोरोना महामारी के दौरान अपने परिजनों को खो चुके मासूम बच्चों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और इन बच्चों की देखरेख का जिम्मा सरकार अपने कंधों पर लेने जा रही है। इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने महिला बाल विकास विभाग को तत्काल विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ: जमीनी हकीकत जानने निकले CM योगी आदित्यनाथ, तीसरी लहर से जंग के लिए तैयार UP
 
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 महामारी के बीच अनाथ अथवा निराश्रित हुए बच्चों को राज्य की संपत्ति माना है। कोविड की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है, उनके भरण-पोषण सहित सभी तरह की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा मुहैया कराए जाने की दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग को इस संबंध में तत्काल विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा है।

 
इसको लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्ययोजना शुरू भी कर दी है जिसके चलते उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में ऐसे बच्चों को चिन्हित करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गोरखपुर में 12 बच्चे ऐसे भी मिले हैं जिनके माता-पिता का निधन कोरोना महामारी के दौरान हुआ।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख